KOLKATA'S DIARY
Kolkata Doctor Rape Murder: जूनियर डॉक्टर का रेप-मर्डर, 45 सेकंड का वीडियो और सबूतों की तबाही... पुलिस की मौजूदगी में ऐसे मिट गए सुराग!
45 सेकंड का ये वीडियो 9 अगस्त की सुबह उसी सीन ऑफ क्राइम का बताया जाता है, जहां अस्पताल के अंदर ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और कत्ल जैसी भयानक वारदात हुई थी. यानी आरजी कर अस्पताल के सेमिनार रूम का.
Kolkata Junior Doctor Rape Murder Case: कोलकाता कांड के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिसिंपल संदीप घोष पर सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है. सीबीआई के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी अब संदीप घोष के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. संदीप घोष पर क्राइम सीन से सबूतों को मिटाने के इल्जाम हैं. उसी क्राइम सीन की तस्वीरें भी पहली बार सामने आई हैं. जहां का मंजर देखकर हर कोई हैरान है.45 सेकंड का वीडियो आया सामने
आरजी कर रेप और मर्डर केस के खिलाफ कोलकाता में चल रहे नबान्नो मार्च के बीच सामने आए एक वायरल वीडियो ने पश्चिम बंगाल सरकार और कोलकाता पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. 45 सेकंड का ये वीडियो 9 अगस्त की सुबह उसी सीन ऑफ क्राइम का बताया जाता है, जहां अस्पताल के अंदर ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और कत्ल जैसी भयानक वारदात हुई थी. यानी आरजी कर अस्पताल के सेमिनार रूम का.
क्राइम सीन पर भीड़ के साथ पुलिसवाले भी मौजूद
लेकिन हैरानी की बात ये है कि उस वीडियो में ये दिख रहा है सीन ऑफ क्राइम में बीसियों लोग भीड़ लगा कर खड़े हैं. एक दूसरे से बातें कर रहे हैं, ताक-झांक कर रहे हैं, मोबाइल फोन चला रहे हैं. और इससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये है कि लोगों की इस भीड़ में पुलिस वाले भी मौजूद हैं. यानी खुद पुलिस वालों की आंखों के सामने लोग सीन ऑफ क्राइम पर मजमा लगा कर खड़े हैं, लेकिन पुलिस उन्हें रोकने टोकने की कोशिश नहीं कर रही.
45 सेकंड का वीडियो आया सामने

Comments
Post a Comment